सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी परसा थाना क्षेत्र के सोनपुर रेवा पथ पर परसादी गांव के समीप बनकेरवा के तरफ तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमे बाइक पर सवार दो युवक में से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।वही स्थानीय लोगों ने खून से लतफत देख युवक को उठाकर किसी क्लीनिक में भर्ती कराया।राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने फुआ के घर लौट रहा था तभी परसादी गांव के समीप असन्तुलन होकर टोटो में ठोकर मार दिया।युवक बजरमरुआ गांव के बताए जा रहे हैं।
