असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के इस घटना में एक पक्ष से छोटेलाल मल्लाह जबकि दूसरे पक्ष से धर्मनाथ साहनी, ह्दया साहनी, सुभाष साहनी एवं नेहा साहनी घायल हो गई।, वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से सुभाष साहनी की पत्नी इंद्रावती देवी ने थाना में आवेदन देकर 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।, जिसमें रामेश्वर साहनी, अक्षय लाल साहनी, छोटे लाल साहनी, जगलाल साहनी, नीतिश साहनी, बिंदा लाल साहनी, बिहारी साहनी, पन्नालाल साहनी, बहादुर साहनी, मनी देवी, लखपति कुमारी, गगन कुमारी, राज सहानी, श्रीमती देवी, सलेहरी देवी, सुंदरी कुमारी, निक्की कुमारी, काजल कुमारी एवं मिनता देवी शामिल है। पीड़िता ने अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि हम अपने घर में होली का तैयारी कर रहे थे तभी उक्त सभी लोग घर में घुसे और बाल खींच मारपीट किया। महिला ने यह भी बताया कि पूर्व से ही यह लोग हमारा घर बनवाने नहीं दे रहे हैं। और जमीन पर कब्जा करने के नियत से मारपीट किए। और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दिया आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें