आंदर प्रखंड क्षेत्र के भरटोलिया में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गामा राजभर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई, इसके साथ ही क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजलि राजभर का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर घर हर गांव कार्यकर्ताओं को जाना होगा और सदस्यता अभियान चलाना होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें