दाउदपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव के समीप कुंए से एक लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़के घास के लिए बधार में गए थे। तभी दुर्गंध आने पर जब कुंए में झांक कर देखा तो एक शव उपलाता दिखा। उसके बाद लड़कों के द्वारा शोर मचाये जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
