सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के उर्द्धबाहू बाबा के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम के कथावाचिका राधिका किशोरी जी ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती। कहा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
