दरौंदा प्रखंड के महाराजगंज - दरौंदा मुख्य सड़क पर बीआरसी के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में सूत्रों का कहना था घायल वृद्ध टड़वा परसा निवासी यमुना राय ( 70 वर्ष) है। यमुना राय अपने पुत्र जितेंद्र राय के साथ बाइक से महाराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान बीआरसी के समीप सामने से आ रहे पल्सर सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी दरौंदा पहुँचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीवान रेफर कर दिया गया।