पानापुर । थाना क्षेत्र के कोंध मथुराधाम घाट के समीप दोपहर सारण तटबंध पर दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार सहित तीन युवक घायल हो गए । रामपुररुद्र बाजार स्थित बर्तन दुकानदार कोंध गांव निवासी राजकुमार साह बाइक से दुकान पर जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी । दुकानदार राजकुमार साह के अलावे अन्य बाइक पर सवार उसरी चांदपुरा निवासी कामेश्वर चौरसिया का पुत्र प्रिंस कुमार एवं एक अन्य युवक भी घायल हो गया