आंदर प्रखंड के राम जानकी मंदिर प्रांगण में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक ललन चौधरी एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार गुप्ता के मौजूदगी में कुंज बिहारी सिंह को तीसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। बताते चलें कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया था। जिस कारण सर्वसम्मति से कुंज बिहारी सिंह को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही 14 डेलीगेट भी चुने गए। वही कुंज बिहारी सिंह को तीसरी बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर सभी सदस्यों ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।