बाल दिवस के अवसर पर सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दरौली प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उर्फ चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस मौके पर विश्वनिया के ज्ञान सेंट्रल स्कूल, दोन, दरौली के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व बीडीसी के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की गई जिसके बाद छात्रों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में चाचा नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।