सिवान में भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय बौद्ध धर्म दीक्षा का कार्यक्रम में आंदर प्रखंड के दर्जनों लोग शामिल हुए। दीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ टुनटुन बौद्ध, जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा सिवान एवं एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा बिहार ने किया। सभा के मुख्य अतिथि मां भीमराव जसवंत राव अंबेडकर बाबासाहेब के पौत्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बौद्ध धर्म हीं एक ऐसा मार्ग है जिसमें समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व शील प्रज्ञा देश में एकता और भाईचारा कायम हो पाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन भदंत आर्य वंश महाथेरो ने कैंडल जलाकर किया। संस्था के सचिव और बिहार बंगाल के प्रभारी बसंत पराठे गुरुजी ने 22 प्रतिज्ञाएं दिला कर सबको बौद्ध धर्म पर चलने का आग्रह किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।