सिवान नगर परिषद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 को लेकर सभी बीएलओ की बैठक की गयी है। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दूबे ने कहा कि आठ दिसंबर तक मतदाता सूची में दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अवधि है। इस दौरान मतदाता सूची में अधिक से अधिक महिला वोटरों का नाम जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि इसी बीच विशेष अभियान का भी आयोजन होगा।