आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या विद्यालय का आज दरौली के विधायक सह बिहार विधानसभा में पर्यटन विभाग के सभापति सत्यदेव राम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विधायक सत्यदेव राम को कई खामियां दिखी। जिसमे उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक शिक्षिकाओ बात की। इस दौरान वहा के शिक्षकों ने विद्यालय के समस्याओं से विधायक सत्यदेव राम को अवगत कराया। विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आपकी समस्याओं को हम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत करवाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में भवन क्षतिग्रस्त है। और छात्र छात्राओं को शौचालय के साथ साथ फर्नीचर भी ढंग से नहीं मिलता है। जिसके कारण उन्हें पठन पाठन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।