सिवान: धर्मनगरी दरौली में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपवाली मनाई गई। इस दौरान सरयू नदी घाट के तट पर 11 हजार दीपक जलाए गए। वहीं, दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी दीपदान किया। इस दौरान सरयू नदी के घाट पर टिमटिमाते दीपक की रोशनी एक अलग है विहंगम नजारा प्रस्तुत कर रही है। वही इस मौके पर दरौली घाट पर गंगा आरती का भी भव्य आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या देवताओं की दीपावली के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए इसे देव दीपावली भी कहते हैं। वही घाट पर टिमटिमाते दीपक को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हुए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।