सिसवन (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ।सिसवन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई दो पक्षो के बिच मारपीट की घटना में स्थानीय गांव निवासी जयराम यादव की पत्नी कांति देवी रामबाबू यादव की पत्नी रेनू देवी, राजेंद्र यादव, कविता देवी व निर्माला देवी घायल हो गई। वही सड़क दुर्घटना में माधोपुर गांव के अमरनाथ साह व अखिलेश सिंह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
