सिवान कार्तिक शुल्क पक्ष : षष्ठी को लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और 36 घंटे का निर्जला व्रत रख उन्हें अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए कामना की जाती है। शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू होगा। इसी के साथ चार दिनों तक चहुंओर छठी मइया की कृपा की बारिश होगी। महापर्व में अभी कुछ दिन शेष हैं। इसको लेकर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी शुरू हो गई है। सभी तरफ छठ घाटों की साफ-सफाई का काम जोरों पर है। बाजारों में सूप-दौरा और मिट्टी के बर्तन बिकने लगे हैं। इससे छठ के बाजार की रौनक बढ़ने लगी है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।