सीवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल मैरवा निवासी रोहित कुमार है. घायल ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर मैरवा से डीएवी मोड़ आ रहा था. तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया. जिससे वह घायल होकर गिर गया। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
