सोनपुर पुलिस ने सबलपुर कचहरी बाजार के पास से दो युवकों को गाँजा व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि सबलपुर कचहरी बाजार से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से गांजा व स्मैक की पुड़िया बरामद किया गया है । बरामद स्मैक 14 ग्राम को पांच पूरिया बना रहा था वही उसके पास से 16 पुड़िया गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवक पिता और पुत्र है । जो गांजा और स्मैक का बिक्री का कार्य करता था । उस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए धंधेबाज राज नारायण राय उसके पुत्र को गुरुवार को जेल भेज दिया गया ।