सोनपुर पहलेजा ओपी पुलिस ने 19 कार्टून अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए दो धंधेबाज को जेपी सेतु से गिरफ्तार कर लिया। इस बार के जानकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शनिवार को बताया कि अंगेजी शराब 19 कार्टून कार में रखकर पटना से सोनपुर की ओर जा रहे धंधेवाज जब कार को अशोक चौधरी एसआई के साथ अन्य पुलिस बल के जवानों ने जब जेपी सेतु चेक पोस्ट के पास उस वाहन को रोकने की कोशिश शनिवार को किया तो शराब लदे वाहन को भागने लगा जहां पहलेजा गस्ती पुलिस एवं चेक पोस्ट पर तैनात सभी पुलिसकर्मी ने पीछा करते हुए भाग रहे कार को जेपी सेतु सड़क मार्ग पर पकड़ने में कामयाब रहा । पहलेजा प्रभारी ने यह भी बताया कि कार के साथ 19 कार्टून फ्रूटी 164 लीटर यूपी निर्मित अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया । गिरफ्तार शराब धंधेवाज विकास कुमार साह घर माही सिंधिया जिला समस्तीपुर दूसरा राजा कुमार यादव घर दहियारी गांव चंदौली अलीनगर यूपी के रहने वाला है । दोनों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । वही दूसरी ओर पहलेजा ओपी प्रभारी ने यह भी बताया कि स्वांग दास्तां टीम छपरा ने कसमर गांव में पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम के नेतृत्व में शनिवार को गांव में छापामारी करते हुए शराब बनाने वाले के ऊपर कार्रवाई करने के लिए स्वांग दास्तां की टीम ने छापामारी किया । जहां छापामारी के दौरान एक भी शराब बनाने वाले पकड़े नहीं गए न हीं शराब बरामद हुआ वही मौके पर एक शराबी को पकड़ लिया गया शराबी लल्लन महतो घर कसमर निवासी है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
