सोनपुर नगर पंचायत के चिड़िया बाजार स्थित सिद्धार्थ नाथ चौक के पास मदनजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सोमवार के दिन घर के नजदीक कुआं के साफ -सफाई करने के दौरान पैर पिछड़ने के कारण वह कुआं में गिर गए जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया उसके बाद आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया तब तक कि उनकी मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी जैसे हरिहरनाथ ओपी प्रभारी को मिला वैसे ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक मनजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह उम्र 56 वर्ष जो आर्मी से सेवानिवृत्त थे । मृतक का शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इस घटना के बाद से आसपास का माहौल में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।