असांव थाना क्षेत्र के रामपुर उधो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार महिला रामपुर उधो निवासी सुभावती देवी बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में रामपुर उधो गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में लड़कीं की माँ सरोज देवी द्वारा अंसाव थाना में आवेदन देकर नागेंद्र कुमार राम,जितेंद्र राम,सतेंद्र राम,श्रीनन्द राम,रेशम देवी,सुभावती देवी के साथ 3-4 आज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था।तबसे नामजद सुभवती देवी फरार चल रही थी। वही पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।