आन्दर आसांव मुख्य मार्ग पर सत्यदेव पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम भीषण स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर हो गयी। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में हाता गांव निवासी योगेश्वर पासवान, भोला राम , तथा चंदन राम शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर असांव के तरफ से आ रहे थे। तभी सिवान की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं इस घटना में घायल सभी लोगों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने योगेश्वर पासवान की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। हलांकि भोलाराम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही भोलाराम से मिलने अस्पताल में विधायक सत्यदेव राम अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।