आजादी के अमृत महोत्सव पर आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमितेश कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिसके बाद उपस्थित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर जवानों को सम्मान दिया। वही इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने परेड भी किया। आपको बता दें कि समूचा देश आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। तथा देश के लिए कुर्बानी देनेवाले शहीदों को याद कर उनको नमन कर रहा है।