आंदर प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत के बेलही पैक्स गोदाम पर आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर रविवार को झंडा फहराया गया। बता दें कि देश आजादी के 75 साल पूरा कर चुका है इस के उपलक्ष में सरकार द्वारा अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर बेलही में पैक्स अध्यक्ष कमलेश सिंह के द्वारा अमृत महोत्सव पर पैक्स गोदाम में झंडा फहराया गया। एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव आज पूरा देश बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।और हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है।तो दूसरी तरफ सरकारी कार्यालय एवं दफ्तर भी इससे वंचित नहीं है। सब में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है