प्रत्येक साल की भांति इस साल भी 5 अगस्त यानी अयोध्या राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन दिवस पर आंदर प्रखंड क्षेत्र के मानपुर पतेजी स्थित ब्रह्म राज बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राम्हण युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, रोहित दुबे,आदर्श दुबे, राजा ठाकुर, आचार्य अविनाश पंडित द्वारा लगभग 551 दीप प्रज्वलित कर मंदिर को सजाया गया ।इसके साथ ही प्रसाद वितरण कार्य शुरू किया गया।वही ब्राम्हण युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे शपथ लेते हुए कहा कि जब तक मंदिर नही बनेगा तब तक भूमी पुजन दिवस और जब मंदिर बन जाएगा तब मंदिर के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष दीपोत्सव मनाया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।