सावन का हर दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। परंतु सावन के सोमवारी भगवान भोलेनाथ का खास दिन माना जाता है।वही आज श्रावण मास की तीसरी सोमवारी है। सावन के सोमवारी को लेकर दरौली प्रखंड क्षेत्र के दरौली शिवाला, दोन शिव मंदिर, चकरी योगाश्रम समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। भक्त भगवान शिव को पुष्प, अक्षत, बेलपत्र नववैध अर्पित कर अपने और परिजनों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।