हसनपुरा समय के साथ पदाधिकारियों के तबादले के सिलसिला लगा रहता है।मगर कुछ यादे बाकी रह जाती है।सेवा के साथ स्थानांतरण लगा रहता है।इस बीच हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय के करबला मोड़ के समीप बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में सीडीपीओ,महिला पर्यवेक्षक व डेटा इंट्री ऑपरेटर का विदाई सह स्वागत समारोह बुधवार को आयोजित की गई।इस दौरान नव पदस्थापित अधिकारियों ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात विदा होने वाले सीडीपीओ संजीव प्रियदर्शी, महिला पर्यवेक्षक फिरदौस फातिमा,माधुरी कुमारी व डेटा इंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार सिंह को नवपदस्थापित सीडीपीओ उषा देवी ने फूलमाला पहनाकर,अंगवस्त्र सहीत अन्य पारितोषिक देकर सम्मानित किया।साथ ही नए महिला पर्यवेक्षक के रूप में पुष्पा देवी,निर्मला देवी,पिंकी कुमारी व डेटा इंट्री ऑपरेटर चट्टान सिंह ने पदभार ग्रहण किया।मौके पर बीसी विवेकानंद दास,बीपीए नीरज कुशवाहा,मुसाफिर दास,शम्भू जी,नवीन कुमार व दिलीप सिंह आदि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।