दो बालू लदे हाईवा को पहलेजा पुलिस ने जप्त करते हुए 2 हाईवा चालक को किया गिरफ्तार सोनपुर ---सोनपुर जेपी सेतु चेक पोस्ट पर दो बालू लदे हाईवा को पुलिस ने मौके पर जप्त करते हुए दो हाईवा चालक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि जेपी सेतु चेक पोस्ट के पास दो हाईवा बालू लदे पटना की ओर जा रहा था इसी बीच चेक पोस्ट पर उसे रोककर दोनों वाहन को जब्त करते हुए दोनों चालक को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार चालाक विमलेश कुमार घर थुकुरिया टोला थाना वैशाली दूसरा अजय कुमार रकक्षा थाना करजा जिला मुजफ्फरपुर के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे छपरा जेल भेजा जाएगा ।
