भूमि मापने गए भू मापक को एक पक्ष ने मारपीट कर समान को छीना , पीड़ित ने थाना में किया एफआईआर सोनपुर -सोनपुर थाना अंतर्गत गुलरिया घाट हाँशा बांध पर हसनपुर निवासी नागेंद्र भगत अमीन पर 19 .6 को मारपीट कर सामान व रुपये छीन लिया गया । इस संबंध में पीड़ित ने सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए लिखित आवेदन में पीड़ित ने कहा कि राजकुमार महतो व बबलू महतो पिता स्वर्गीय रामप्रीत महतो एवं आनंदी प्रसाद दोनों ग्राम टड़वा मगरपाल के बीच जमीनी विवाद के संबंध में कोर्ट के आदेश अनुसार कमिश्नर बहाल की गई थी जिसमें अमीन नागेंद्र भगत को निजी तौर पर राजकुमार महतो द्वारा रखा गया था । नापी पूर्ण होने के पश्चात आनंदी प्रसाद पिता भूखल प्रसाद द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिए गए कहा कि मेरे पक्ष में नापी करना है जब नागेंद्र भगत अमीन ने 19 जून 2022 के टड़वा मगरपाल में नापी करने के बाद अमीन जब घर वापस आने लगा तो रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आनंदी प्रसाद अपने दोनो पुत्र संजीव कुमार एवं विपिन कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अमीन नागेंद्र भगत को मारपीट व धक्का-मुक्की करने लगे तथा कमर से देसी कटटा निकालकर सोने का चैन व नगद 5500 रुपये और नापी यंत्र जरीब छीन लिए गए और धमकी दिया कि मेरे पक्ष में नापी क्यो नही किया । पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भाग कर घर आए । इस घटना के जनकारी जनप्रतिनिधियों व अमीन संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को दी । अमीन संध के लोगो ने बैठक बुला कर सभी लोगो ने निर्णय लिया कि टड़वा मगरपाल पंचायत में कोई भू मापक नापी करने नहीं जाएंगे एवं पीड़ित नगेंद्र भगत ने सोनपुर थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए आनन्दी महतो के साथ उनके पुत्र पर करवायी करने की माँग की ।
