अलग-अलग मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर - सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि नाबालिक बच्चे के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपी में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरा युवक को पहले ही जेल भेजा गया है तीसरा युवक फरार चल रहा है । गिरफ्तार युवक दीपक कुमार पिता स्वर्गीय विजय कुमार घर बर्बटा के रहने वाला है । वही दूसरी ओर पहाड़ी चक में 5 दिन पूर्व किराना दुकानदार को चाकू मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक सुधीर कुमार पिता भारत राम घर पहाड़ीचक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया ।