उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से नवीन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है की, अगर बच्चा नहीं चाहिए और बच्चा ठहर जाता है तो क्या करे ?
उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी जिला के सेवापुरी ब्लॉक से करण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इन्हे परिवार नियोजन की जानकारी तो है लेकिन इन्हे बहुत झिझक महसूस होती है। इनको परिवार नियोजन के साधन की जरूरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से प्रियंका मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि माहवारी के समय कपडा उपयोग करने से खुजली और जलन की समस्या होती है और उनके पास पेड खरीदने के लिए पैसे नहीं है। इसके लिए वह मोबाइल वाणी से मदद चाहती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी जिला के सेवापुरी ब्लॉक से घनश्याम मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इन्हे परिवार नियोजन की जानकारी तो है लेकिन इन्हे बहुत झिझक महसूस होती है। इनको परिवार नियोजन के साधन की जरूरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से प्रीतम ने जैविक खेती के विषय पर अन्नू से साक्षात्कार लिया। अन्नू ने बताया पर्यावरण प्रदुषण ,भूमि की उर्वरक शक्ति का संरक्षण, मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती की राह अत्यधिक लाभदायक है
उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी से रिंकू ,वाराणसी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वो गरीब परिवार से है ,माहवारी के समय पैड नहीं मिलने से समस्या होती है। इस कारण कपड़ा का इस्तेमाल करती है। गन्दा कपड़ा का इस्तेमाल से बीमारी हो जाती है। इससे परेशानी होती है ,दवाई लेने पर भी ठीक नहीं होती है। सरकार के तरफ से सैनिटरी नैपकिन मिलता तो अच्छा रहता
उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी से उमेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, बदलते मौसम में अपनी खेती को अच्छी बनाने के लिए ये पानी का इंतज़ाम कर रहें हैं तथा खाद का अधिक इस्तेमाल कर रहें हैं साथ ही पौधा ठीक नहीं होने पर पोषक तत्व वाली दवाई का भी छिड़काव करते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से प्रीतम ने मौसम परिवर्तन के विषय पर सीमा से साक्षात्कार लिया ,सीमा ने बताया कि बदलते मौसम का हमारे निजी जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है जैसे डेंगू बुखार मलेरिया आदि का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से निशा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि मौसम परिवर्तन के कारण दैनिक जीवन में कई तरह की बीमारियाँ हो रही है जैसे सर्दी ,जुकाम खाँसी आदि।
उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से ख़ुशी कुमारी ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से बताती है कि मौसम परिवर्तन से कई तरह की बीमारी जैसे खांसी ,जुखाम व टाइफाइड आदि। इससे बचने के लिए शुद्ध पानी का प्रयोग करने लगे है। मौसम परिवर्तन से बारिश कम हो रही है। जिस कारण धान की फसल अच्छी नहीं हुई।
