उत्तरप्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से प्राची दुबे , मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कविता सुना रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

वाराणसी लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत गोइठाहा रिंग रोड पर एक गाड़ी पलटने गई है जिसमें एक की मौत दर्ज नो से अधिक घायल

बीएचयू के एम्फीथियेटर मैदान पर चल रहे अंतर संकाय फुटबॉल टूर्नामेंट में चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने विज्ञान संकाय को दो-शून्य से हरा दिया। जबकि एक अन्य मैच में विधि संकाय की टीम च के समय से नहीं पहुंचने पर डीएवी को वॉकओवर दे दिया गया। चिकित्सा विज्ञान संकाय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियांशु ने मैच के 19वें मिनट में पहला गोल दाग कर बढ़त दिला दी। इसके बाद विज्ञान संकाय की टीम ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन विपक्षी की रक्षापंक्ति की सजगता से गोल नहीं कर सके। मैच के 46वें मिनट में तमो ने गोल दागकर टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डीएवी की एसोसिएट प्रोफेसर मीनू लकरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी, उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 27मार्च से नेचुरोपैथी की ओपीडी शुरु होगी

बेसिक स्कूलों में बेहतर शिक्षण के लिए टीएलएम (टीचिंग ऐड लर्निंग मॉड्यूल) बैंक बनाने का काम डायट सारनाथ में किया जा रहा है। बैंक के लिए 20 टीएलएम के चयन का काम पूरा किया गया। इसमें जिले के तीन एसआरजी और डायट प्रवक्ता शामिल रहे। डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि टीएलएम का उद्देश्य बच्चों को आसान तरीके से सिखाना और उन्हें पढ़ाई से जोड़ना है। इसमें यह भी ध्यान रखा जाता है कि टीएलएम प्रभावी, सरल और कम लागत के हों ताकि बच्चों के लिए अधिक उपयोगी हो सकें। डायट प्रवक्ता हरगोविंद पुरी ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रभावी शिक्षण के लिए, हर जनपद में 20 उत्कृष्ट इनोवेटिव टीएलएम बैंक बनाया जाना है जो पाठ्यवस्तु, विषयवस्तु एवं शिक्षण योजना के अनुसार हों। साथ ही बहुउद्देशीय, टिकाऊ एवं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले हों। इसे प्रेरणा पोर्टल एवं बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। टीएलएम का चयन एसआरजी राजीव कुमार सिंह, अखिलेश्वर गुप्ता, कुंवर भगत सिंह के साथ डायट प्रवक्ता हरगोविंद पुरी, अनुराग सिंह, अरविन्द सिंह आदि ने किया