Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने गांव- गांव प्रवास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कपरफोरवा गांव में प्रवास करेंगे उन्होंने रोहनियां स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा की समीक्षा की उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 51 फीसदी हो। अभियान में मुख्यमंत्री योगी से लेकर नेता गांवों में प्रवास करेंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री व शहर दक्षिणी केप्रभारी बृजनंदन सिंह, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, क्षेत्र महामंत्री जयनाथ मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक राय, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरू, गोपाल सिंह, राहुल गुप्ता, शीतल राजपूत, विश्वास जायसवाल, संगीता पटेल, रोहित, लवकुश यादव, रंजना सिंह, जय विश्वकर्मा आदि रहीं। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश सिंह व संचालन महामंत्री विवेक पांडेय ने किया।

वाराणसी के यूपी कालेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर की ओर से चल रही एक सप्ताह से नाट्य कार्यशाला के अंतिम दिन नाटक मंचन हुआ। प्रशिक्षण के बाद छात्रों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की प्रस्तुति की। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नाटक के विविध प्रकार, रंगमंच की साज- सज्जा, वेशभूषा, मेकअप और नाटककारों के बारे में जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश धर द्विवेदी ने कहा कि नाट्य कार्यशाला प्रशिक्षण के द्वास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रो. रश्मि सिंह और संचालन प्रशिक्षक डॉ. शुभ्रा वर्मा ने किया। मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गरिमा सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. नीलिमा सिंह आदि थीं।

हिन्दी साहित्य में इतिहास और लोकतांत्रिक चेतना का विस्तार बच्चन सिंह ने किया। हैदराबाद विवि के प्रो. गजेंद्र सिंह ने काशी विद्यापीठ में यह बात कहीं। वह हिन्दी और अन्य भारतीय भाषा विभाग की तरफ से आयोजित 'हिन्दी साहित्य इतिहास लेखन एवं दृष्टिबोध, सन्दर्भ बच्चन सिंह का इतिहास लेखन' विषयक दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन बोल रहे थे। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए विख्यात चिंतक दीपक मलिक ने कहा कि बच्चन सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व ने इतिहास लेखन में साहित्य की अनेक नई भंगिमाओं को आवाज दी। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह ने इतिहास दृष्टि निर्माण की प्रक्रिया का विश्लेषण किया। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता दिल्ली विवि के प्रो. बजरंग बिहारी तिवारी ने कहा कि आलोचक बच्चन सिंह ने रीतिकाल के श्रृंगार बोध जैसे पारंपरिक विषयों पर लिखते हुए घरेलू बोध पर विशेष ध्यान दिया। अध्यक्षता दयानिधि मिश्र ने की। बीएचयू के प्रो. प्रभाकर सिंह, सरस्वती पत्रिका के संपादक रबिनंदनसिंह, असम विवि के प्रो. शीतांशु, साकेत पीजी कालेज मुंबई के पूर्व बब प्राचार्य इंदीवर, कवयित्री निशि क उपाध्याय, बीएचयू की डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रो. राजमुनि, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. अनुकूल चंद राय, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. विजय रंजन, जनमेजय, हनुमान राम, वरुणा देवी, प्रतिभा, स्तुति राय, प्रज्ञा पाण्डेय आदि रहीं।

सनातन धर्म में माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना गया है। इस दिन दूर-दूर से लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि गंगा स्नान से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं और पुण्यफल की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा और रविदास जयंती दोनों है। रविदास जी ने भी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात मन शुद्ध होगा तभी पवित्र गंगा में स्नान का फल प्राप्त होगा। पुराणों में इस संबंध में बताया गया है कि माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में होते हैं इसलिए इनमें सारे रोगों से मुक्ति दिलाने वाले गुण उत्पन्न होते हैं। वही माघ पूर्णिमा के अवसर पर पतित पावनी मां गंगा के तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान करते हुए दान पुण्य किया।

राजातालाब थाना क्षेत्र के ढोलापुर काशीपुर गांव के निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखित शिकायती पत्र शनिवार को राजातालाब में थाना दिवस में दिया।

रोहनिया। मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो ने बैरवन पंचायत भवन पर शनिवार को अपने माथे पर काली पट्टी बाधकर आक्रोश मार्च निकाल कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काला दिवस मनाया।