प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे। वहीं संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण और म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे

बनारस शहर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अक्सर भीड़ व जाम लगने वाले चौराहे पर‌ आज सन्नाटा पसरा हुआ है।

जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया।

प्रदेश के खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया की तारीख जारी कर दी गई है। कुल 16 खेलों के खिलाड़ियों को प्रवेश का मौका है। खिलाड़ियों का जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर चयन किया जाएगा। तब प्रवेश मिल सकेगा। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय ट्रायल होगा। जिम्नास्टिक, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेबल टेनिस के बालक वर्ग का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल क्रमशः 5 और 8 मार्च, बालिका वर्ग का 7 और 10 मार्च को होगा। फुटबाल बालक वर्ग का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल 5 और 8 मार्च को होगा। क्रिकेट बालक वर्ग का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल 8 और 9 मार्च, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिग, जूडो, हैंडबाल बालक वर्ग का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल क्रमशः 6 और 9 मार्च, बालिका वर्ग का 7 और 10 मार्च को होगा। तैराकी और जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों की उम्र पहली अप्रैल 2024 तक 12 वर्ष से कम होनी चाहिए।

परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग किया तो घर में सम्मान भी बढ़ गया। हर निर्णयों में हमारी राय ली जाने लगी। यह अनुभव वाराणसी के सुल्तानपुर गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वर्ल्ड बैंक की महिला पदाधिकारियों को टीम से साझा किए। दुभाषिए के माध्यम से पदाधिकारियों ने जब इन महिलाओं की बात समझी तो इनके आत्मविश्वास पर चकित हो गईं। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले समूह की सदस्य चिंता देवी ने कहा कि परिवार का खर्च बांटने की बहुत खुशी है। वर्ल्ड बैंक की टास्क लीडरस्टेफेनिया एबाकेरी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ सोनवा पीटर ने पार्वती, जमुनी से पूछा परिवार में किसी निर्णय लेने में आप लोगों का कितना प्रभाव होता है। महिलाओं ने कहा कि जब से आय बढ़ी है तब से किसी भी निर्णय में हमारी राय भी ली जाती है।समूह की महिलाओं ने बिजली खर्च कम करने को सोलर पैनल की जरूरत बताई। इसके लिए फंड की कमी बात भी कही। महिलाओं ने कहा कि कुछ वर्षों में 20% आय बढ़ी है। त्योहारों पर मिट्टी के बर्तनों के अच्छे ऑर्डर मिल जाते हैं।

Transcript Unavailable.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार रात करीब 10:00 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला बीएलडब्लू के लिए निकला तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है । इस दौरान करीब 500 किलो गुलाब की पंखुड़ियां एवं ढोल नगाड़ा बजाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के 1 महीने बाद काशी आगमन हो रहा है उनका हम लोग गर्म जोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर गुरुवार को सुबह 6 बजे सड़क पार करते समय

वाराणसी केदार घाट पर रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तकरीबन 200 बटुक बच्चे कर रहे योग।

अस्पताल के अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव समेत चिकित्सकों व क्षेत्रीय लोगों ने किया दवा का सेवन