ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड और वेदांता नंद घर कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में 950 किशोरियों को साइबर सुरक्षा के पर ट्रेनिंग के माध्यम से जागरूक किया गया। यह ट्रेनिंग कामाक्षी शर्मा द्वारा दिया गया। कामाक्षी शर्मा ने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर भारत के साथ साथ विदेशों में भी कार्य किया है। इन्होंने 50 हजार पुलिस कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया है। गाजियाबाद की रहने वाली कामाक्षी शर्मा ने यह बताया की वो जब तक 20 लाख किशोरियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं कर लेंगी तब तक वो अपने घर नहीं जाएंगी, इस अभियान को शुरुआत उन्होंने वाराणसी से किया और उनका पहला सत्र ममता संस्थान और नंद घर कार्यक्रम के साथ रहा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूपी कॉलेज की प्रोफेसर अलका रानी,गुप्ता तथा ममता संस्थान के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक विनोद प्रधान, जिला समन्वयक शुभम द्विवेदी, एमआईएस ऑफिसर सौरभ सिंह उपस्थित थे।
