सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बीएचयू का बड़ा योगदान रहा है।' मंगलवार को सामाजिक विज्ञान संकाय में 'मालवीय सेंटर फार पीस' में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को वर्चुअल संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी, प्रगति और वैश्वीकरण युग में शांति, न्याय और लोकतंत्र मात्र अमूर्त अवधारणा नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। भारत सदा से एक शांतिप्रिय देश है। उन्होंने शोधार्थियों सेचुनौतियों का नवीन समाधान खोजने और देश की दिशा तय करने में प्रयास का आग्रह किया। संगोष्ठी में प्रो. मनोज मिश्रा, अशोक कुमार, प्रो. मनोज दीक्षित, प्रो. कौशल किशोर मिश्र, प्रो. नीरजा माधव, प्रो. पातंजलि मिश्र, प्रो. प्रियंकर उपाध्याय, डॉ. सुनीता सिंह आदि मौजूद थीं।