चौबेपुर। क्षेत्र के कैथी निवासी चंद्रमणि सिंह 75 वर्ष का बीते रविवार को हृदय गति रुकने के कारण मलेशिया में निधन हो गया।वे इस समय परिवार के साथ लखनऊ रहते थे। विदित हो की वे हिंदी साहित्य सम्मेलन का मीटिंग अटेंड करने मलेशिया गए हुए थे।और इस दौरान अचानक उनका हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया गया।चंद्रमणि सिंह (पूर्व प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम, पूर्व सदस्य, लोक सेवा आयोग) रह चुके थे।उनको दो बेटे थे।बड़ा बेटा आलोक सिंह और छोटा बेटा दीपक सिंह दिल्ली में सरकारी पद पर कार्यरत है। उनका आज दाह संस्कार पैतृक गांव कैथी गंगा घाट पर किया गया।