बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कठामठा पंचायत के वरगाँव वार्ड संख्या 04 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के कुट्टी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 06 हिम्मतनगर मैं पिछले 4 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीण ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के बहीकोल मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है वही ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहां के ग्रामीण है सड़क से काफी परेशान है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मोधो पंचायत के चुनामारी गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वास्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगो की मांग है की नलों मे शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए

कोचाधामन-कमलपुर पंचायत अन्तर्गत पठान टोली बुढ़ीमारी गांव में "ग्राम संसद, सद्भाव की बात"कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्हाज इस्लामुद्दीन साहब ने किया। कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष दानिश एकबाल, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अकरम एहतराम,डा अब्दुर रऊफ, मसूद आलम, तनवीर आलम,असलम,जसीम सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।मंच संचालन पंचायत अध्यक्ष जुल्फिकारूल हसन ने किया।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत भगाल के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन|

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोधो के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन