किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत के कमलपुर हाई स्कूल कार्य को लेकर ग्रामीणों ने दिया बड़ा बयान बताते है कि गलत तरीके से काम करता है ठिकेदार मनमानी करते है जो ईट लोग यूज नहीं करते ओ ईटा सरकारी स्कूलों में यूज होता है
कोचाधामन प्रखंड कार्यालय में सभी पंचायत के मुखियाओ ने विभिन्न मांगो को लेकर बी डी ओ से मुलाकात कर के पंचायत के कामों की मांगों को रखा
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को समाहरणालय सभागार में संगोष्ठी - सह - निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर करते हुए सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई। संगोष्ठी के आयोजन के पूर्व बिहार गीत का वादन कर राज्य के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 बैंकटोला मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बीरपुर पंचायत के डोरिया जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कुट्टी पंचायत के वार्ड नo 07 भवानीगंज में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत दोघरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
