किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पाटकोई कला पंचायत के घूरना वार्ड संख्या 07 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

Transcript Unavailable.

ग्राम पंचायत कठामठा अंतर्गत महसनगाँव तालाब के पास नाला निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है नाला के निर्माण से लोगों को काफ़ी आसानी होगी जल निकासी के लिए मुखिया प्रतिनिधी शाह नफीस उर्फ़ बुल्लेट वार्ड सदस्य मुन्ना और सेवक बिमल कुमार सिंह के पहल से काम पूरा किया गया है

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत भगाल के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हैदर के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का खराब हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने किया सड़क को मरम्मती करने की माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के सेहनगांव में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचादामन प्रखंड से अबू बकर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मचकुरी पंचायत के वार्ड नंबर एक में रोमदरसा हाट को जोड़ने के लिए पूल निर्माण की मांग की गई है

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचादामन प्रखंड से अबू बकर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बीरपुर गांव में पूल निर्माण की मांग की गई है

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचादामन प्रखंड से अबू बकर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि खटिया टोली में मुख्यमंत्री सड़क की स्थिति ख़राब है । ग्रामीणों द्वारा रोड जल्दी ठीक करने की मांग की गई है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के भेरभेरिया वार्ड संख्या 03 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया