किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 02 लायतोर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलोंमें शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए
कोचाधामन प्रखंड के बीरपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 डोरिया मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कन्हैयाबाड़ी में बहुत जल्द किशनगंज सांसद फण्ड से हाई मास्क लाइट लगेगा। इसकी सूचना कोचाधामन सांसद प्रतिनिधि जाबेद इक़बाल उर्फ गामा जी ने कन्हैयाबाड़ी में दी सभी ग्रामीणों ने सांसद महोदय का आभार प्रकट किया।
हल्दिखोड़ा पंचायत अंतर्गत सिंघारी वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर PCC सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 1 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बहिकोल गांव में पिछले 2 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद किशनगंज श्रीमती नुदरत महजबीं जी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय वेशम में अनुकम्पा के आधार पर 4 विद्यालय सहायक एवं 5 विद्यालय परिचारी का नियोजन वितरण किया किया गया। उक्त अवसर पर ए.डी.एम सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनुज कुमार जी, जिला परिषद सदस्य श्री भीम प्रसाद कर्मकार जी जिला परिषद सदस्य श्री निरंजन राय जी जिला परिषद सदस्य जनाब नासिक नदीर साहब, जिला पार्षद प्रतिनिधि जनाब डॉ एनामुल हक़ साहब जिला परिषद प्रतिनिधि जनाब क़ैसर राही साहब जिला पार्षद प्रतिनिधि जनाब मुफ़्ती अतहर साहब व समाज सेवी अंजार आलम मौजूद रहे।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 03 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का किया माँग ।
