किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कमलपुर गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत फुलवारी के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए सीमित आबादी पर हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) का सृजन किया गया है। जिसमें एएनएम द्वारा टीकाकरण सहित ग्रामीणों को अन्य स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने का प्रावधान है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत मेहंदीपुर वार्ड नo 13 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोन्था पंचायत के भागपुनास के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सड़कपारा के ग्रामीणों ने नदी कटाओ से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बाँध बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजगामा पंचायत के वार्ड नo 02 रुहिया में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिरपुर पंचायत कुँवारी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया है जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बरीजान पंचायत के रुहिया वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीणों को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग