किशनगंज ,कोचाधामन ,नरकली गांव में पूल निर्माण कार्य की मांग की गई
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के फतेहपुर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत बहिकोल के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत जागीर टोला वार्ड नo 10 मैं पिछले 6 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पटना:पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार पुडकलकुट्टी जी से उनके कार्यालय में कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने मिलकर पथ निर्माण विभाग से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा किए।DB-50 रहमतपारा -शाहनगरा सड़क का नामांकरण मरहूम सांसद मौलाना असरारूल हक कास्मी के नाम पर करने के प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी मोजाबारी के एकेडमिक परिसर से आवासीय परिसर के बीच फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का जिम्मा बीएसआरडीसी को सौंपा गया है जिसपर अविलंब कारवाई करने का आग्रह किया गया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से आरिफ के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मेहंदीपुर गांव में पिछले 7 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
Transcript Unavailable.
