किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुंदरबारी पंचायत मराडंगा मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है वही ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 1साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिससे वहां के ग्रामीणों ने जल्द सड़क को कालीकरण करने की मांग की है

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के निंसिया गांव में पिछले 3 दिनो से नही आ रहा है हर घर शुद्धपेयजल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल। वहीं ग्रामीणों का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है। जिस वजह से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत सराय के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी मैं बांध बनवाने का दिया आश्वासन|

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के दोघरिया वार्ड संख्या 05 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत पोखरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोंथा पंचायत के शेरपुर जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के वार्ड नo 08 सिंघाड़ी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.