किशनगंज के बेलवा के पास बोलेरो और टैम्पो की टक्कर में जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा के दो शिक्षक समेत एक दर्जन छात्र और छात्राएं घायल हो गए हैं। ये सभी लोग एनसीसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए बरौनी जा रहे थे। ठाकुरगंज रोड पर ओद्रा पुल के पास सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रो से हाल चाल लेने पहुँचे एसडीओ लतीफुर रहमान अंसारी।