किशनगंज जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा संचालित जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अन्तर्गत ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न गांव के कुल 100 किसानों ने बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें जिले के चयनित 100 कृषकों को केन्द्र पर दीर्घकालीन परीक्षण प्रक्षेत्र में लगे मौसम अनुकूल फसल के विभिन्न तकनीकी की जानकारी दी गई।