किशनगंज की बेटी सामाजिक कार्यकर्ता रोशनी परवीन आगामी माह में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जिनेवा स्विट्जरलैंड में होने वाले विश्व युवा सम्मेलन 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस युवा सम्मेलन में मात्र 6 युवाओं का चयन पूरे विश्व भर में हुआ है। रोशनी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र प्रतिभागी होंगी। यह समारोह 16 नवंबर 2023 को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय जिनेवा में आयोजित की जाएगी जिसका सीधा प्रसारण संयुक्त राष्ट्र संघ से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके परिजन और जिले के लोग गदगद हैं।