टेढ़ागाछ में सेविका सहायिका ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वाहन पर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सेविका एवं सहायिकाओ के द्वारा मंगलवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरणा प्रदर्शन में बैठकर राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर अपना रोष प्रदर्शन किये। जानकारी देते हुए टेढ़ागाछ आंगनबाड़ी संघ के प्रखंड अध्यक्ष फरजाना कौसर एवं जिला अध्यक्ष गोसिया परवीन ने बताया कि राज्य सरकार दोहरी निति अपनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिका के साथ अन्याय कर रही है।जिसके विरोध में मंगलवार को आंगनबाड़ी संघर्ष समिति पटना के आह्वाहन पर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र कि सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने दिया धरना
