टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित बैरिया उप स्वास्थ्य केंद्र उपेक्षा का शिकार है। उप स्वास्थ्य केंद्र जंगल झाड़ में तब्दील अपनी बदहाली खुद बयां कर रहा है लाखों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई। है। सरकार इस तरह के भवनों के निर्माण में लाखों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन भवन निर्माण के एवज में भूमि मालिकों को कोई मुआवजा सरकार की तरफ से नहीं मिलता है और ना हीं लोगों को स्वास्थ्य सेवा हीं उपलब्ध हो पाता है।
