खबरें फटाफट-25 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. डॉक्टरों द्वारा टीकाकरण की सलाह दी गई किशनगंज जिले की डाक्टरो द्वारा सलाह दी गई कि बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण बच्चों के शरीर में बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा करता है। साथ ही एंटीबॉडी बनाकर शरीर को सुरक्षित रखता है। टीकाकरण से बच्चों में जानलेवा बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। 2.गौशाला श्मशान घाट होगा अपग्रेड किशनगंज शहर के पूरबपाली स्थित गौशाला परिसर स्थित श्मशान घाट में बुनियादी सुविधाओं का फिलहाल अभाव है। जिस कारण शव का अंतिम संस्कार करने आनेवाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां खुले में लकड़ी से शव को जलाया जाता है। जिस कारण बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है। अब सरकार की ओर से यहां अत्याधुनिक सुविधा युक्त शवदाह गृह बनाया जाएगा। साथ ही शौचालय, स्नानघर सहित लोगों के बैठने के लिए शेड की भी व्यवस्था होगी। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।