लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है।अगला जन संवाद बैठक दिघलबैंक प्रखंड में 27 सितंबर (बुधवार) को मंगुरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में डीएम श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी।कार्यक्रम स्थल: पंचायत सरकार भवन, मंगूरा पंचायत, दिघलबैंक-दिघलबैंक में आयोजित जनसंवाद बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति हेतु सभी ब्यूरो चीफ, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया,किशनगंज को कृपया सूचनार्थ।